राज्य समाचार

भूपेश बघेल को भाजपा की खुली चुनौती

Spread the love

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाए आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा है कि जैसा कि श्री बघेल यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी जी ने कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा कराएंगे, तो भाजपा की यह खुली चुनौती है कि यदि इस आशय का कोई भी मूल वीडियो श्री बघेल के पास है तो 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से एकत्रित की गई 1 करोड़ रुपए की धनराशि का चेक श्री बघेल को देगी।
श्री नेताम ने कहा कि एक तरफ न केवल पूरा देश बल्कि वैश्विक बिरादरी में श्री मोदी भारत के वैभव को स्थापित करने में सफल हुए है। कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए है, ऐसे व्यक्तित्व के विरुध्द कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल स्तरहीन तथा आधारहीन छिंटाकसी करते हुए अपनी विफलता छिपाने का उपक्रम कर रहे हैं। इनके मन में प्रधानमंत्री पद की गरिमा का कोई सम्मान नहीं है। श्री नेताम ने कहा कि जिन्हें खुद के पद की मर्यादा का ध्यान न हो, उनसे उम्मीद ही क्या की जा सकती है। ऐसे लोग देश का नेतृत्व करने का दिन में सपना देख रहे है जो इनके ही कर्म साकार नहीं होने देंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button