राज्य समाचार

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने किया हमला,

डोंगरगढ़.    छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर का हमला

जानकारी के मुताबिक, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की 10 महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए एलबी नगर क्षेत्र के कोलहाकसा जंगल में गई थी, तभी अचानक उनपर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सूअर का हमला इतना घातक था कि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक महिला की हालत बेहद नाजुक

वहीं जंगली सुअर के हमले में कोलहाकसा गांव की रहने वाली फूलबाई साहू की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फूलबाई के सीने और हाथ में गंभीर चोट आई है। फिलहाल सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से की मांग

तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर जाते हैं। इस बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button