राज्य समाचार

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर”

सूरजपुर पहुँची मशाल यात्रा, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूरजपुर । भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा जनजातीय युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 14 फरवरी से किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर” रखा गया है, जो जनजातीय संस्कृति, साहस और खेल भावना का प्रतीक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल यात्रा सूरजपुर जिले में पहुँची, जहाँ कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मशाल यात्रा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु रवाना किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगा।

 

मशाल यात्रा के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं और खिलाड़ियों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button