राज्य समाचार

NH-63 पर सड़क हादसा: बस से जा टकराई पिकअप, सड़क हादसे में 11 घायल

Spread the love

गीदम-जगदलपुर के बीच एनएच 63 पर हुए सड़क हादसे में करीब 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई थी। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। जावंगा के पास एक पिकअप वाहन यात्री बस से टकरा कर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के मद्देड़ मेले में शामिल होने के बाद कुछ व्यापारी पिकअप वाहन में सवार होकर नगरनार जा रहे थे। इसी दौरान गुरूवार की सुबह जावंगा ऑडिटोरियम के पास इनकी गाड़ी सामने से आ रहे भारत ट्रैवल्स की बस से जा टकराई। इनमें से कुछ पिकअप के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पिकअप से घायलों को निकालकर 108 की मदद से इन्हें दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि ये सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। जो बिहार के रहने वाले हैं। घूम-घूम कर मेला-मड़ई में खिलौना और मनिहारी की दुकान लगाते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button