राज्य समाचार

सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम सिवनी में मां संतोषी मंदिर के दर्शन किए

11.11.22| सीएम भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा में भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को ग्राम सिवनी ( नैला ) में माँ संतोषी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से देवी माँ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ संतोषी देवी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।

मां संतोषी देवी मंदिर परिसर में मां संतोषी की मूर्ति की स्थापना 13 मार्च 1976 को किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर का निर्माण और मूर्ति की स्थापना समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मिलकर किया गया है तथा मूर्ति का निर्माण नवगठित सक्ती जिले के ग्राम दतौद से लाए गए लाल पत्थर से किया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मां संतोषी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है तथा नवरात्र पर्व के दौरान जवा विसर्जन के समय संतानहिन महिलाओं द्वारा श्रद्धापूर्वक जवा विसर्जन में शामिल होकर जवा सिर पर उठाकर ले जाने पर उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही मां संतोषी सेवा समिति सिवनी ( नैला ) द्वारा मंदिर परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को उद्यापन की व्यवस्था भी की जाती है। मंदिर परिसर में संतोषी माता की मूर्ति के साथ साथ नव दुर्गा की मूर्ति भी स्थापित की गई है। मंदिर के पुजारी श्री नंदकिशोर शर्मा है। वर्तमान में मां संतोषी मंदिर का संचालन श्री संतोषी सेवा समिति सिवनी (नैला ) द्वारा किया जा रहा है। श्री संतोषी सेवा समिति सिवनी के अध्यक्ष श्री शरद राठौर और संरक्षक श्री राजेश राठौर है। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल और मां संतोषी की प्रतिमा भेंट किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button