मनोरंजनराजनीतीराष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

Spread the love

पीएम मोदी को आज पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी मुंबई में होने वाले इस समारोह में पहुंच गये हैं। पीएम मोदी को राष्ट्र के लिए किये गये योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया। भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान और समृति में मंगेशकर परिवार लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू कर रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा मंगेशकर करेंगी और उनके हाथों से ही पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। ये अवार्ड हर वर्ष 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देश की ऐसी महान हस्ती को दिया जाएगा जिन्होंने देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए अपना पूरा जीवन दिया हो। इस कैटेगरी में पहला सम्मान पीएम मोदी को दिया जा रहा है।

जो अव्यक्त को व्यक्त कर दे- वो शब्द है। जो व्यक्त में ऊर्जा का, चेतना का संचार कर दे- वो नाद है। और जो चेतन में भाव और भावना भर दे, उसे सृष्टि और संवेदना की पराकाष्ठा तक पहुंचा दे- वो संगीत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मैं संगीत जैसे गहन विषय का जानकार तो नहीं हूँ, लेकिन सांस्कृतिक बोध से मैं ये महसूस करता हूँ कि संगीत एक साधना भी है, और भावना भी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button