राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ बस पर ग्रेनेड से हमला

Spread the love

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस हमले के तुरंत बाद आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए। सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के बराजलू इलाके से गुजर रही सीआरपीएफ की बस पर आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही बस पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। बस में सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के जवान सवार थे। गनीमत यह रही कि ग्रेनेड बस के करीब जमीन पर गिरकर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाबल के जवान और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। आतंकी ग्रेनेड हमले के उपरांत वहां से फरार हो गए। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। हर वाहन की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button