राज्य समाचार

शराबी युवक ने यातायात पुलिस की महिला आरक्षक से की बदतमीजी, गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत के चांदनी चौक पास शुक्रवार को एक शराबी युवक भूपेंद्र माली ने वहां तैनात यातायात विभाग की महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद महिला आरक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पंहुचकर आरोपी भूपेंद्र माली को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि यातायात विभाग की महिला आरक्षक की चांदनी चौक में ड्यूटी लगाई गई थी। जहां भूपेंद्र माली 23 वर्ष निवासी हिकमीपारा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जिसके बाद महिला आरक्षक ने इसकी सूचना कोतवाली थाना एवं यातायात पुलिस के आला अधिकारियों दी। महिला आरक्षक की सूचना पर आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button