राज्य समाचार

कोरबा 10 अगस्त को भोले की भक्ति में रंगेगा कोरबा, बाबा कनकेश्वर धाम के लिए निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

Spread the love

 

पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में होगा आयोजन, सुबह 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर से होगा शुभारंभ

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी सिंह राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त होंगे शामिल

 

कोरबा।  सावन मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना के बीच समस्त कावड़ यात्रा समिति, कोहड़िया के तत्वावधान में 10 अगस्त 2026, सोमवार को बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन करेंगे।

 

कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा से होगा। आयोजन समिति के अनुसार यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ से गूंजेगा मार्ग

माँ सर्वमंगला मंदिर से शिवभक्त सामूहिक रूप से बाबा कनकेश्वर धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए आगे बढ़ेंगे।

नरेंद्र देवांगन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है।

 

उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

 

तैयारियां पूरी, शिवभक्तों से सुबह 6 बजे पहुंचने की अपील

आयोजन समिति ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

समस्त कावड़ यात्रा समिति, कोहड़िया ने शिवभक्तों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों से 10 अगस्त को सुबह 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर कावड़ यात्रा में सहभागी बनने और बाबा कनकेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button