राजनीतीराज्य समाचार

​​​​​​​मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को दुर्ग-भिलाई के दौरे पर

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को दुर्ग-भिलाई शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राऊण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के नवीन कार्यालय भवन, कामकाजी महिला छात्रावास, ट्रांजिट हॉस्टल और अमृत मिशन फेस-1 के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे उद्योगपतियों और नगर निगम के पार्षदों से चर्चा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे जिला अस्पताल दुर्ग में हमर लैब और 1.50 बजे प्रयास छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। वे 2.45 बजे पुरानी गंज मंडी में लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे स्मृति नगर भिलाई पहुंचेंगे और वहां नवनिर्मित टेनिस कोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button