राष्ट्रीय खबरें

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन आज लौटेंगे स्वदेश

Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) आज स्वदेश लौटेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना से लोहा लेने के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले अभिनंदन को आज पाकिस्तान रिहा करेगा. दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की. इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था. अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button