बलौदाबाजार-भाटापाराराष्ट्रीय खबरें
काबुल के स्कूलों में 3 बम धमाके, 25 बच्चों की मौत कई घायल
अफगानिस्तान के काबुल में 2 स्कूलों में भीषण बम ब्लास्ट होने की खबर है। इस धमाके में 25 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए स्कूलों में फिदायीन हमला किया है।काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
सूत्रों के मुताबिक 3 से 5 आत्मघाती आतंकियों ने अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल पर हमले किए। उनमें से दो ने बम विस्फोट किए हैं। धमाके के वक्त कई छात्र क्लास के अंदर थे। आंतरिक मंत्रालय ने इस बम धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now