राष्ट्रीय खबरें

वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का हुआ निधन

Spread the love

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख रवीश तिवारी का निधन हो गया है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नियति ने रवीश तिवारी को बहुत जल्दी ही हमसे छीन लिया. मीडिया जगत में उनके निधन से एक शानदार करियर और प्रतिभा का अंत हो गया. मुझे उनकी रिपोर्ट पढ़ने में आनंद आता था और मैं समय-समय पर उनसे बात भी करता था. वह गहरी समझ रखने वाले और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है. उनके परिवार, दोस्तों और न्यूज रूम के सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने तिवारी के निधन की खबर ट्विटर पर साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, प्रखर पत्रकार, एक महान इंसान और मेरे प्रिय मित्र रवीश तिवारी का कल (शुक्रवार) रात निधन हो गया. अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 बजे गुड़गांव के सेक्टर-20 में किया जाएगा. ओम शांति-शांति शांति,” (ndtv.in)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button