राजनीतीराज्य समाचार

10 पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद्द , सीएम भूपेश ट्वीट कर बोले- हद है!

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेवले ने छत्तीसगढ़  में चलने वाली और राज्य से गुजरने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है. इसमें प्रदेश में चलने वाली 8 ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सीधे विरोध जताया है. सीएम बघेल भारतीय रेलवे  को इस मामले में संज्ञान लेने और रद्द गाड़ियों को बहाल करने की मांग की है.

1 से 30 अप्रैल, 2022 तक रद्द रहेगी ये ट्रैन –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

– बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल ।

– रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल

– बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

– शहडोल-बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल

– रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

– नागपुर-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अप्रैल से 1 मई तक रद रहेगी।

– रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 से 30 अप्रैल तक रद रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मंगलवार को एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, हद है। रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजर अंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जन विरोधी निर्णय का रेल मंत्रालय तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें। बतादें कि दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे जोन के विभिन्‍न सेक्‍शनों में चल रहे काम को देखते हुए रेलवे ने छत्‍तीसगढ़ के विभिन्‍न मार्गों में चलने वाले पैसेंजर ट्रेनों को रद किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button