राज्य समाचार

जगदलपुर : एफआईआर नहीं लिखी, विरोध में 8 को नगर बंद का आह्वान

जगदलपुर, 4 फरवरी। पीडि़त परिवारों के रिपोर्ट लिखवाये और अनिश्चितकालीन धरने के 14 दिन होने के उपरांत भी पुलिस के द्वारा सारे जांच के उपरांत भी एफआईआर नहीं लिखी जाने के विरोध में बस्तर जिले के पूरे 11 मंडलों में धरना दिया गया।

बोधघाट थाना के सामने धरने में बैठे समाजसेवी राज बहादुर सिंह राणा ने कहा कि बस्तर के इतिहास में पुलिस कभी इतनी दबाव में काम नहीं की जितना अभी देखने को मिल रहा है, सारे साक्ष्य प्रमाण होने के बाद भी पुलिस थाने के सामने दिन और रात 14 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के द्वारा एफआईआर नहीं लिखा जाना छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है कि यहाँ कानून नाम की कोई चीज बची नहीं है। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन के स्वरूप को लोकतांत्रिक तरीके से उग्र किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय जनता पार्टी ने पीडि़त परिवारों के साथ मिलकर मंगलवार 8 फरवरी को पूर्ण नगर बंद करने का निर्णय लेकर सभी सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं से पीडि़तों को न्याय दिलाने हेतु समर्थन मांग रहे हैं।

इसी क्रम में आज पीडि़तों के साथ भाजपा नगर मंडल ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स से समर्थन हेतु चर्चा कर पत्र प्रेषित किया है और बंद को पूर्ण समर्थन देने सहयोग मांगा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button