राज्य समाचार

KORBA : गणेश विसर्जन को लेकर हुए कोहड़िया मर्डर मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त

Spread the love

कोरबा – प्रार्थी राजकुमार राव पिता दुजराम राव उम्र 43 साल सा० बरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके मोहल्ले में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी बैठाए थे

जो दिनांक 28.09.2023 को विसर्जन के लिये सभी मोहल्ले वाले बाजे गाजे के साथ लेकर कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर लेकर जा रहे थे तथा सायं करीब 06:00 बजे पीपरपारा कोहडिया के स्कुल के सामने पहुंचे थे उसी समय ढोढ़ीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे तथा उनमें से एक लड़का मेनरोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसे मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं प्रार्थी के पुत्र हरीश राव मना किये तो उसी बात पर झगड़ा विवाद चालू हो गया तथा एक लड़का धारदार चाकू लेकर पहले भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से भूपेन्द्र गुप्ता के गर्दन पर हमला कर दिया तथा चाकू से इसके पुत्र हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर घोंप दिया मौके पर ही हरीश राव उम्र करीब 17 वर्ष की मृत्यु हो गई।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 435 / 2023 धारा 302,307 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं घटना से आहत भूपेन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सुदीप चौहान उर्फ दउ पिता रामकृपाल चौहान उम्र 19 साल सा० ढोढीपारा भैसंखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है

जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोधारी चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा आज दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button