राज्य समाचार

सिम्स में आग लगने से हड़कंप

बच्चों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

Spread the love

बिलसपुर । आज सुबह तकरीबन 11बजे सिम्स अस्पताल में इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई ।

सिम्स
सिम्स
इसमें से कोई भी हताहत नहीं हुआ , इलेक्ट्रिकल रूम में आग फैलने से उठा धुआं प्रथम मंजिल में स्थित नवजात शिशु वार्ड जा पहुंचा जहां 22 नवजात शिशु भर्ती थे उन्हें तत्काल अफरा -तफरी में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया.
सिम्स
सिम्स
कुछ बच्चों को अधिक क्रिटिकल होने की वजह से जिला अस्पताल व प्राइवेट शिशु अस्पताल में भिजवाया गया . इस आग को बुझाने में पौन घंटे लगे.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके में पहुंच गई और सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया.फिलहाल अभी बच्चों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button