राज्य समाचार
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को उत्तराखंड में प्रचार की जिम्मेदारी
रायपुर 10 फरवरी। आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के जरिये आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यतः हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और आगामी कार्ययोजना को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव उत्तराखंड की जनता के बीच जाएंगे एवं उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
