राज्य समाचार

कार में शादी का स्टीकर लगा गांजा तस्करी करती लड़कियां गिरफ्तार, MP से ओडिशा तक फैला नेटवर्क

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें 2 लड़कियां भी शामिल हैं. जिला पुलिस का दावा है कि यहां पहली बार गांजा तस्करी के मामलों में लड़कियों की गिरफ्तारी हुई है. बीते सोमवार को पुलिस ने इन्हें जिला मुख्यालय में ही पकड़ा. लड़कियां कार में शादी का स्टीकर लगाकर आना-जाना कर रहीं थीं. इस अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक फैला है. पुलिस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है. आशंका जताई जा रही है कि गैंग में कई हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हो सकते हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 जनवरी को दो युवक एवं दो युवति जो बुलेरा वाहन क्रमांक OR -08- E -2262 में ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे. कार में शादी का स्टीकर लगा था. गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम एवं थाना गरियाबंद पुलिस द्वारा रोककर उनसे पूछताछ की गई. पहले आरोपियों ने कहा कि वे शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 30 किलोग्राम गांजा मिला. कड़ी पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा मध्य प्रदेश ले जा रहे थे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

13 लाख के सामान जब्त
पुलिस के मुताबिक सहदेव गिरी पिता प्रकाश गिरी उम्र 23 साल, गोलपहाड़ी मेंहदीपाला सैयद पहाड़ी के नीचे थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर, सुभाष चन्द्र नायक पिता जयानंद नायक उम्र 46 वर्ष हुरियागढ़ थाना जुनागढ़ जिला कालाहाण्डी (उड़िसा), आरबी सोनी पिता दुर्गा सोनी उम्र 26 साल, रिसगांव थाना राजाखड़ियार जिला नुवापाड़ा हाल परदेशी पारा बस स्टैण्ड के सामने भवानी पटना जिला कालाहाण्डी, और रूबी सोनी उर्फ मन्नु शर्मा पिता गुलाब सोनी उम्र 22 साल, निवासी कालाहांडी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा को ओडिशा से खरीदकर ला रहे हैं. गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपये है. पुलिस ने गांजा समेत 10,00,000 रुपये की कीमती कार, करीब 22 हजार रुपये के चार मोबाइल फोन जब्त किए. जब्त कुल सामान की कीमत करीब 13 लाख रुपये है. पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button