राज्य समाचार

आईएएस कैडर नियमों में बदलाव से राज्य को नुकसान – सीएम बघेल

Spread the love

रायपुर, 24 जनवरी। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को एक बार फिर केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यों को कंट्रोल करना चाहती है। वो राजभवन का दुरूपयोग कर रही है। आईएएस कैडर नियमों में बदलाव के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि नियमों में बदलाव से राज्य को नुकसान होगा, जो संघीय व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

श्री बघेल आज सुबह उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। इससे पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के कैंपेन सांग लॉच किया जा रहा है। मीडिया से चर्चा भी होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने आईएएस के कैडर नियमों में बदलाव पर कहा कि पहले ही पत्र लिख दिया गया है। सीएम ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आईएएस अफसरों पर कंट्रोल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस अफसर वैसे भी प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं। यदि कोई जाना चाहते हैं, तो उसे रोकते नहीं हैं।

उद्धव ठाकरे के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा धार्मिक आधार पर बांटने का काम कर रही है। ये यूपी में भी वही काम कर रहे हैं। उनके पास कोई दूसरा फार्मूला नहीं है। ये धर्म जाति के आधार पर वोट लेते हैं, और सत्ता हासिल करने के बाद वोटर्स को कुछ नहीं मिलता। भाजपा हिंदुओं की बात करती है, लेकिन हिंदुओं के लिए कुछ नहीं करती।

उन्होंने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया। ये सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के नाम पर जहर घोलने की कोशिश करते हैं। निकाय चुनाव में ये बुरी तरह पराजित हुए। देश की जनता अब धीरे-धीरे समझती जा रही है। मैं समझता हूं कि आज मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, किसान, नौजवान व महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button