राज्य समाचार

राम मंदिर में सुनवाई पूरी होने पर बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, राम मंदिर वाली होगी इस बार दिवाली

Spread the love

रायपुर: राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई है। मामले में अब जलद फैसला आने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि मामले में फैसला सीजेआई रंजन गोगोई के रिटायरमेंट से पहले आ सकता है। यानी 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि इस बार की दिवाली राममंदिर वाली होगी।
गौरतलब है कि 40 दिनों तक रोजाना सभी पक्षकारों की दलील सुनने के बाद बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली गई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला अपने पक्ष में सुरक्षित रख लिया है। वहीं, बुधवार को सुनवाई के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिन्दू महासभा के वकील विकास सिंह की ओर से पेश किया नक्शा फाड़ दिया। राजीव धवन की हरकत को देखते हुए जस्टिस रंजन गोगोई ने फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कोर्ट का डेकोरम नहीं बनाया रखा गया तो हम कोर्ट से चले जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button