राष्ट्रीय खबरें

जय अंबे जगदंबे मां, PM मोदी ने दी देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नव दुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनन्त हैं। नवरात्र पूजन में प्रथम दिन इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। उपासना में योगी मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी! शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां!”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मां शैलपुत्री की आराधना के महत्व पर लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है।”
शारदीय नवरात्र आज रविवार से प्रारम्भ हो रहे हैं। यह 7 अक्तूबर तक चलेंगे। 8 अक्तूबर को विजयदशमी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इस बार नौ दिन में नौ अद्भुत और मंगलकारी संयोग मिल रहे हैं। दो दिन अमृत सिद्धि, दो दिन सर्वार्थ सिद्धि, दो दिन रवि योग मिलेंगे। आश्विन नवरात्र को देवी ने अपनी वार्षिक पूजा कहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button