राज्य समाचार
महिलाओं ने की पार्षद की जमकर पिटाई, पार्षद बुरी तरह घायल
12.05.23| राजधानी रायपुर में बकरा चोरी के शक में महिलाओं ने पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर का बकरा पालने का गोडाउन है। इसी से बस्ती की महिलाओँ ने पार्षद पर बकरा चोरी करने का आरोप लगाया और जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर का बकरा पालने का गोडाउन है। बस्ती की महिलाओं ने पार्षद पर बकरा चोरी का आरोप लगाया और गोडाउन पहुंची। वहां पर पार्षद और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, महिलाओं ने पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही गोडाउन में भी तोड़फोड़ की गई। पिटाई से पार्षद चंद्रपाल धनगर बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
