राज्य समाचार

कक्षा पहली से आठवीं तक के आकलन की समय-सारणी जारी

राज्य स्तरीय सावधिक आकलन 14 से 22 अक्टूबर तक

Spread the love

रायपुर/ प्रदेश में हिन्दी और सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के समस्त शासकीय विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक का राज्य स्तरीय सावधिक आकलन (PA-1) की समय-सारणी जारी कर दी गई है। समय-सारणी के अनुसार आकलन 14 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक और दो का आकलन 19 से 22 अक्टूबर तक और कक्षा 3 से 5वीं तक का आकलन 15 से 18 अक्टूबर तक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6वीं से 8वीं तक का आकलन 14 से 19 अक्टूबर तक होगा।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संचालक श्री पी.दयानंद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध मंे निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आकलन की कार्रवाई संचालित की जाए। प्रक्रिया मंे पारदर्शिता के लिए आकलन के बाद समस्त प्रश्न पत्र और माॅडल उत्तर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षक परिषद छत्तीसगढ़ की वेबसाइट http://scert.cg.gov.in पर उपलब्ध होंगे। आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक और दो में टीम्स-टी एप द्वारा पी.ए-1 सावधिक आकलन किया जाना है। यह कार्य विद्यालयीन समय में पूर्ण किया जाए। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 19 अक्टूबर को कक्षा पहली का गणित और कक्षा दूसरी का हिन्दी, 21 अक्टूबर को कक्षा पहली का हिन्दी और कक्षा दूसरी का अंग्रेजी, 22 अक्टूबर कक्षा पहली का अंग्रेजी और कक्षा दूसरी का गणित विषय का आकलन संपादित किया जाए।
इसी प्रकार प्राथमिक स्तर पर कक्षा तीसरी से पांचवी तक का आकलन समय-सारणी के अनुसार प्रातः 8 बजे से 10.30 बजे तक किया जाना है। 15 अक्टूबर को कक्षा तीसरी का हिन्दी , कक्षा चैथी का अंग्रेजी और कक्षा पांचवीं का गणित विषय का आकलन होगा। 16 अक्टूबर को कक्षा तीसरी का पर्यावरण अध्ययन, कक्षा चैथी का गणित और कक्षा पांचवी का अंग्रेजी विषय का आकलन किया जाना है। 17 अक्टूबर को कक्षा तीसरी का गणित, कक्षा चैथी का पर्यावरण और कक्षा पांचवी का हिन्दी विषय का आकलन होगा। 18 अक्टूबर को कक्षा तीसरी का अंग्रेजी, कक्षा चैथी का हिन्दी और कक्षा पांचवी का पर्यावरण विषय का आकलन किया जाएगा।
पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक का आकलन समय-सारणी के अनुसार प्रातः 8 बजे से 10.30 बजे तक किया जाना है। 14 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का गणित, कक्षा सातवीं का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कक्षा आठवीं का सामाजिक विज्ञान विषय का आकलन होगा। 15 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कक्षा सातवीं का सामाजिक विज्ञान और कक्षा आठवीं का हिन्दी विषय का आकलन किया जाए। 16 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का सामाजिक विज्ञान, कक्षा सातवीं का हिन्दी और कक्षा आठवीं का अंग्रेजी विषय का आकलन होगा। 17 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का हिन्दी, कक्षा सातवीं का अंग्रेजी और कक्षा आठवीं का संस्कृत, उर्दू विषय का आकलन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का अंग्रेजी, कक्षा सातवीं का संस्कृत, उर्दू और कक्षा आठवीं का गणित विषय का आकलन होगा। 19 अक्टूबर को कक्षा छठवीं का संस्कृत, उर्दू, कक्षा सातवीं का गणित और कक्षा आठवीं का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय का आकलन किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button