राज्य समाचार
चुनाव आरक्षण प्रक्रिया के दौरान भाजपा का हंगामा, अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप
रायपुर । नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया केे दौरान बुधवार को यहां भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया।
भाजपा नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया में अधिकारियों पर प्लानिंग व फिक्सिंग के तहत काम करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता-नेताओं का कहना था कि आरक्षण को वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तय किया गया, जो गलत है।
हंगामे केे पीछे परिसीमन को भी वजह बताया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को अपनी शिकायत लिखित में देने के लिए कहा। भाजपा नेताओं ने भी लिखित में शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिस पर विचार किए जाने की उम्मीद है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now