बलौदाबाजार-भाटापारा

हैक हुए पाकिस्तान के सभी बैंक, सामने आया सबसे बड़ा साइबर अटैक

Spread the love

पाकिस्तान के सभी बैंक हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं। डॉन अखबार के मुताबिक, फेडरल इनवेस्टीगेशन एजेंसी के साइबर क्राइम प्रमुख ने यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान के लगभग सभी बैंकों को हैक कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्योरिटी के तहत हैकर्स ने बैंकों को निशाना बनाया है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राहकों के करोड़ों रुपयों पर हैकर्स ने अपना हाथ साफ कर दिया है। वहीं जांच एजेंसियां अब इस मामले को सुलझाने में लगीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह साइबर हमला सीमा पार से हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बैंकों से कुल कितनी रकम हैकर्स ने उड़ाई है।
इस मामले के सामने आने के बाद एफआईए के साइबर क्राइम प्रमुख कैप्टन शोएब ने पाकिस्तान की हालिया सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, हाल ही में हुए हमले से साफ है कि बैंकों की सुरक्षा को पुख्ता किए जाने की जरूरत है।
शोएब ने कहा कि अगर बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है तो बैंक भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए करीब 100 मामलों की एजेंसी द्वारा जांच की जा रही है। अब हम बैंकों के लिए सुरक्षात्मक रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, एजेंसी से साइबरक्राइम से जुड़े कई गैंग को गिरफ्तार किया गया है और उनसे चुराई गई रकम बरामद की गई है।
शोएब ने बताया कि एक गैंग को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था, जिसके सदस्य खुद को आर्मी अधिकारी बताते थे और बाद में ग्राहकों के पैसे बैंक से उड़ा लेते थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button