राज्य समाचार

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने कर दी चरवाहे की हत्या

Spread the love

बीजापुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत काम कर रही बस्तर पुलिस की कार्रवाइयों से बैकफुट पर आए नक्सली अपनी बौखलाहट मिटाने के लिए आए दिन ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण चरवाहे को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया।
नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह उसूर ब्लाक के आवापल्ली से पांच किलोमीटर दूर चरवाहे की हत्या कर सड़क पर शव को फेंक दिया। मुर्दोण्डा और कोत्तागुड़ा गांव के बीच सड़क पर ग्रामीणों ने एक शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और आस पास के ग्रामीणों के द्वारा शव की पहचान की गई।
बताया गया है कि मृतक दिनेश माड़वी पिछले तीन दिन से आवापल्ली थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से लापता था। वह मवेशी चराया करता था और नक्सलियों को उस पर पुलिस का मुखबिर होने का शक था। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का का मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button