राज्य समाचार

इनामी नक्सल दंपती गिरफ्तार, 20 साल में 150 पुलिसवालों की मौत के जिम्मेदार हैं

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप, 1 मई को त्वरित प्रतिक्रिया दल के 15 लोगों की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस इन दोनों को पिछले 22 साल से तलाश रही थी

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को पड़ोसी तेलंगाना राज्य से शीर्ष नक्सली किरन कुमार और उसकी पत्नी नर्मदा को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी पर आरोप है कि इन्होंने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के श्यामागिरि की पहाडिय़ों में भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर 9 अप्रैल को हमले की साजिश रची थी। हमले में मंडावी और उनके चार अंगरक्षक मारे गए थे। इसके अलावा ये दोनों पिछले 20 साल के दौरान विभिन्न नक्सली हमलों में 150 पुलिस वालों की मौतों के लिए भी जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र पुलिस गढ़चिरौली के कुरखेढ़ा इलाके में 1 मई को त्वरित प्रतिक्रिया दल के सदस्यों पर हमला कर उनके ड्राइवर समेत 15 लोगों की हत्या के मामले में दोनों की तलाश कर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि कुमार (63) उर्फ किरन दादा और नर्मदा (60) उर्फ कृष्णा कुमारी नक्सल राज्य समिति के सदस्य थे और दोनों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
22 साल से हो रही थी इनकी तलाश
पुलिस ने नर्मदा की गिरफ्तारी को बहुत महत्वपूर्ण बताया। पुलिस ने बताया कि नर्मदा महाराष्ट्र ओैर छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुए सभी हमलों में किसी ने किसी रूप में शामिल रही है। पुलिस उसे 22 साल से तलाश रही है। उन्होंने बताया कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला कुमार दो दशक से अंडरग्राउंड था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button