राज्य समाचार

टीएस सिंहदेव के चाचा का निधन

Spread the love

अंम्बिकापुर। अंम्बिकापुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यूएस सिंहदेव (80 वर्ष)का मंगलवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चाचा थे। दो दिन पूर्व घर में सीढ़ी से फिसलकर गिरने से उनका हाथ फेक्चर हो गया था। उन्हें उसके बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अंम्बिकापुर जिला सहकारी बैंक और जिला कांग्रेस के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। उन्हें आज विशेष विमान से अंम्बिकापुर ले जाया गया। वहां उसे जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा। कल उनकी अंतेष्ठि बनारस में उनकी इच्छा के अनुरूप किया जाएगा। उनके निधन पर की सूचना मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री प्रेमसाय सिंह, विधायक अमरजीत भगत, अंम्बिका सिंहदेव, सहित सरगुजा क्षेत्र के अन्य नेताओ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button