राज्य समाचार

सरायपाली में धान व रेत के अवैध परिवहन पर जब्ती की कार्रवाई

Spread the love

महासमुन्द। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर अवैध धान तथा रेत खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को देर रात सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी ओंकारेश्वर सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम माधोपाली के निकट लगभग 40 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर मंडी को सुपुर्द किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तरह ग्राम कुटेला के पास एक डम्पर में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। ग्राम केना के पास एक डम्पर में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सिंह ने कहा कि धान के अवैध परिवहन पर कड़ी कारवाई की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button