राज्य समाचार

48 घंटे में बन सकते हैं लू अलर्ट के हालात, तेज धूप की वजह से घर से निकलना हुआ मुश्किल

Spread the love

रायपुर 44 डिग्री पर जा पहुंचा तो वहीं बिलासपुर 45 डिग्री
रायपुर। सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। 12 मई तक फिलहाल सूरज की तीक्ष्ण किरणों को बर्दाश्त करना होगा, इस पर किसी भी तरह से अंकुश लगाने के लिए न तो द्रोणिका, चक्रवात और न ही पश्चिमी विक्षोभ हैं यानी तापमान मई में तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है। रायपुर बीते चार दिनों में चार डिग्री चढ़कर 44 डिग्री पर जा पहुंचा तो वहीं बिलासपुर 45 डिग्री। दुर्ग, राजनांदगांव ने भी रफ्तार पकड़ी हुई है। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग आने वाले 48 घंटे के भीतर लू अलर्ट जारी करने की तैयारी में है। सभी जगह तापमान सामान्य या उससे एक-दो डिग्री अधिक है। राजनांदगांव में ही पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन गर्मी और बढऩे के आसार जताए हैं। पिछले दो दिन में राजधानी का तापमान रोजाना औसतन एक-एक डिग्री बढ़ा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रशासन ने लू चलने की चेतावनी भी जारी कर दी है।
अभी सीधे राजस्थान के ऊपर बन रही हीट वे मध्यभारत की तरफ बढ़ती आ रही है। गर्म हवाओं के थपे?े रूह को कंपा देने वाले हैं। अप्रैल के आखिरी पांच दिनों में तापमान 44.4 डिग्री पर रहा। उसके बाद फणि ने इसे 39 डिग्री पर पहुंचा दिया, मगर यह तूफान के गुजरने के बाद का असर है कि तापमान ने फिर से सभी रिकॉर्ड तोडऩे की तैयारी में है।
मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो मौसम को एक बार फिर बदलेगा। हालांकि 13 के बाद मई के पूरे 17 दिन बचे होंगे। इनमें नौ-तपा भी है। रात आठ बजे तक चली गर्म हवाएं रायपुर में सुबह सूरज निकलने के साथ ही गर्मी महसूस की जाने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता चला गया, तापमान आसमान को छूने लगा। दोपहर 12 से चार बजे के बीच तो सीधे गर्म लपटें लग रही थीं। दूसरी तरफ ये हवाएं रात तक गर्म ही रहीं।
45 डिग्री या फिर सामान्य से चार डिग्री अधिक
पोषणलाल देवांगन, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र, लालपुर ने बताया कि जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब हो या फिर सामान्य से चारपांच डिग्री अधिक। तभी लू के हालात बनते हैं। यह दोनों स्थितियां आने वाले दिनों में बनने जा रही है। तापमान बढऩा ही है। अभी तापमान की जो रफ्तार बनी हुई है, उससे देखकर यह कह सकता हूं कि हमें दो दिन के अंदर लू अलर्ट जारी करना होगा। पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने की पूरी संभावना बनी हुई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button