करियरराज्य समाचार

KORBA : दलदल में फसने से हाथी की मौत, तालाब पहुंचे ग्रामीण ने दी वन विभाग को सूचना

कोरबा –  कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र के नागोई गांव के सालिया भाटा में बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है. इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है. बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है. वहीं घटना स्थल से कुछ दूर पर हाथियों का झुंड मौजूद है. बता दें कि कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिली. जहां तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब हाथियों का दल तालाब में पानी पीने गया होगा. उसी दौरान बड़े हाथी के पैर के नीचे आ जाने से या फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी. फिलहाल मामले में वन विभाग जांच कर रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button