राज्य समाचार

रायपुर : किया जा रहा पहली बार किन्नरों का सामुहिक विवाह

Spread the love

रायपुर। देश-दुनिया में सुर्खियां बना चुना किन्नारों का सामूहिक विवाह शुक्रवार से शुरू होगा। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में होंगी। पंचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में डोली, मंडप तैयार हो चुके हैं। हल्दी की रस्म के लिए खास तौर पर मंडप तैयार किया गया है। पार्क को गुरुवार से ही रंगबिरंगी लाइट से रोशन कर दिया गया।
चित्राग्राही फिल्म्स की पहल पर आयोजित किन्न्रों का विवाह पूरे विधि विधान से होगा। दूल्हों ने नवाबों की तरह अपने परिधान तैयार करवाए हैं तो दुल्हनों ने रानियों की तरह।
विवाह समारोह की संयोजिका विद्या राजपूत ने बताया कि विवाह में शामिल होने और आशीर्वाद देने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। राष्ट्रपति ने अपने निजी सचिव के माध्यम से पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी है। पत्र में लिखा है कि समय के अभाव और व्यस्तता के चलते विवाह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है।
किन्नरों के विवाह के लिए बनाए गए स्थल को रंगबिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। सभी किन्नरों का कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। दूसरी ओर देशभर से किन्नर आर्शीवाद देने पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विवाह की तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। सुबह मंडम में हल्दी की रस्म की जाएगी। दोपहर तीन बजे से मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। संगीत में बॉलीवुड संगीत पर जमकर डांस किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button