राज्य समाचार

भालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पताल

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बालोद जिले से भालू के हमले का मामला सामने आया है। यहां के दल्लीराजहरा क्षेत्र में भालू के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसका इलाज उपचार दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में जारी है। घायल ईश्वर लाल नेताम ग्राम बरसाटोला का निवासी है और दल्लीराजहरा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है।

दरअसल, घायल व्यक्ति अपने गांव बरसाटोला से सुबह दल्लीराजहरा नगर पालिका की ओर आ रहा था। गांव से कुछ ही दूर गया था कि रास्ते में दो भालू ने उस पर हमला कर दिया। इसी बीच राह चलते अन्य ग्रामीणों ने ईश्वर लाल नेताम को भालू से बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। भालू ने उसके दाहिने हाथ में कोहनी के पास जख्मी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button