राज्य समाचार

बिलासपुर : चूहें मार दवा को सॉस समझ सब्जी में डाला, दो बच्चों की मौत, एक गंभीर

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी बच्चों ने टोमेटो सॉस समझकर सब्जी में चूहामार दवा डाल दी थी। खाने के बाद दोनों बच्चों के साथ ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई है। वहीं उनकी मां को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी सरजू मसीह (38) सरकंडा के प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करता है। घर में उनकी पत्नी सरिता (35) और दो बच्चे अभिषेक मसीह (तीन) व आशीष मसीह (12) रहते थे। मंगलवार की देर रात वह काम से घर लौटा तो देखा कि उनके दोनों बेटे उल्टी कर रहे थे। उसकी पत्नी की भी हालत बिगड़ गई थी।
अभिषेक बेहोश हो गया था। वह किचन में जाकर देखा, तब पता चला कि भोजन के पास टोमेटो सॉस के पाउच के साथ चूहामार दवा का पैकेट पड़ा था। वह पत्नी समेत बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
उनकी पत्नी ने बताया कि बच्चों ने टोमेटो सॉस की जगह सब्जी में चूहामार दवा डाल दी थी। उपचार के दौरान दूसरे बेटे आशीष की भी मौत हो गई है। वहीं महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी थाने में दी गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button