राज्य समाचार

राष्ट्रीय वन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को, शुरुआत 9 से

चौबीसवीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर इस बार छत्तीसगढ़ को मिला है।

Spread the love

रायपुर। चौबीसवीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर इस बार छत्तीसगढ़ को मिला है। प्रतियोगिता 9 से 13 जनवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित है। 29 प्रदेश एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
मंत्री मोहम्मद अकबर एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने संयुक्त रूप से यह जानकारी आज मीडिया को देते हुए बताया कि वानिकी एवं जैव संबंधी 7 संस्थानों के लगभग 2400 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। उद्घाटन 9 जनवरी की शाम 4 बजे विवेकानंद स्टेडियम कोटा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य को सौंपी है जो कि गौरव का विषय है। प्रतियोगिता में भारतीय वन सेवा, राज्य वन सेवा सहित वन कर्मचारी शामिल रहेंगे। पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बिलियर्ड्स, स्नूकर, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबाल, गोल्फ, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्कवैश, तैराकी, टेबल टेनिस, व्हालीबाल, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग एवं रस्साकशी जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता ओपन वर्ग, वेटरन वर्ग एवं सीनियर वेटरन वर्ग की कैटेगिरी में होगी। मैच मुख्य खेल मैदानों में होंगे। 9 जनवरी को उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व सदस्य वी.वी.एस. लक्ष्मण विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैंसा प्रतियोगिता का शुभंकर होगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button