राज्य समाचार

कांकेर : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

इसकी जिम्मेदारी नक्सलियों के किसकोड़ा एरिया कमेटी ने ली है

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अंतर्गत अंतागढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक के एक ग्रामीण की गला घोट कर हत्या कर दी। इसकी जिम्मेदारी नक्सलियों के किसकोड़ा एरिया कमेटी ने ली है।

कामतागांव के ग्रामीणों के मुताबिक आठ जनवरी की देर रात गांव में करीब 25-30 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे। इनमें महिलाएं भी थीं। नक्सली सुरेश हुपेंडी को खोजने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वह इस गांव में अपनी ससुराल में आया था। जिस घर में सुरेश सोया था, वहां से नक्सली उसे खींच कर गांव के चौराहे पर ले आए। वहां उसकी पहले तो जमकर पिटाई की, फिर गला घोटकर हत्या कर दी। सुरेश पास के गांव हिरनपाल का रहने वाला था। घटना के दौरान उसकी पत्नी हिरनपाल में ही थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button