राज्य समाचार

बीजापुर में 26 तो कांकेर में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद…

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बस्तर संभाग में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई है। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीँ बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गृहमंत्री अमित शाह ने की जवानों की सराहना
बीजापुर में हुए मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जवानों की सराहना की है और एक जवान की शहादत को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों ने 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button