बलौदाबाजार-भाटापारा

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दिव्यांग की टूरिस्ट वीजा कैंसिल करने की घटना वायरल , बताया बोझ

Spread the love

नईदिल्ली। क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे हर कोई अपने परिवार के साथ मिलकर मनाना चाहता है। क्रिसमस पर मिलने वाली छुट्टियों में कई लोग फैमिली वेकेशन का भी प्लान बनाते हैं। इस खास मौके पर एक दिव्यांग भारतीय ने भी ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अफसोस उसका यात्री वीजा कैंसिल कर दिया गया। भारतीय दिव्यांग शख्स के साथ हुए भेदभाव की एक घटना सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, शुभाजीत सेना में ड्यूटी के दौरान घायल हो गए थे इसलिए वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। क्रिसमस की छुट्टियों में उन्होंने यात्री वीजा पर दो हफ्तों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बनाया। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया ने उनका वीजा कैंसिल कर दिया गया। वीजा कैंसिल करने के पीछे ऑस्ट्रेलिया ने तर्क दिया कि, शुभाजीत की वजह से उनकी स्वास्थ्य सेवा पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। भारतीय दिव्यांग शख्स के साथ हुए भेदभाव की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ब्रायन बेल नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय दिव्यांग को क्रिसमस के दौरान यात्री वीजा देने से साफ मना कर दिया क्योंकि वह व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुसार यदि शुभाजीत छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे तो इससे उनकी स्वास्थ्य सेवा पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा कि, यह एक नया उदाहरण है इसमें दिव्यांगों को बिलकुल भी ऑस्ट्रेलिया आने की इजाजत नहीं है।
बेल ने आगे बताया कि शुभाजीत के पास यात्रा बीमा भी था। वह सैन्य सेवा में लगी चोट का इलाज करवा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य सेवा का इस्तेमाल करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। यह साफ तौर पर दिखाता है कि उन्हें वीजा न देने का निर्णय दिव्यांगो के खिलाफ होने वाले भेदभाव पर आधारित है। इस ट्वीट को शुभाजीत की पत्नी और परिवार के एक सदस्य ने भी शेयर किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button