बलौदाबाजार-भाटापारा

क्रिसमस के एक दिन पहले मॉल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौके पर मौत; कई लोग गिरफ्तार

कोलोराडो

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ गोलियां चली। शॉपिंग सेंटर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना अमेरिका के कोलोराडो का है।

फायरिंग में तीन लोग हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि गोली लगने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों पर कम से कम एक बार फायरिंग हुई। इस घटना में एक महिला भी जख्मी हो गईं।

मॉल को किया गया सील

पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आगे बताया कि मॉल को पूरी तरह सील (बंद) कर दी गई है। अब घटनास्थल पर मौजूद पर लोगों को कोईल खतरा नहीं है। बता दें कि कोलोराडो स्प्रिंग्स डेनवर से लगभग 71 मील (114 किलोमीटर) दक्षिण में है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button