राज्य समाचार

संकल्प क्रांति सेवा यात्रा मोहरा में 450 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया विशाल स्वास्थ्य शिविर,रुद्राभिषेक, रक्तदान, रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

सोनबरसा ग्राम मोहरा में गुरुदेव साधक वाशु दास निखिल जी के जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर रक्तदान और रुद्राक्ष वितरण के साथ ही रुद्राभिषेक और विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री क्रांति साहू (गुरुजी) सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में किया गया साथ ही विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई जिसका ग्राम वासियों और आसपास के ग्रामीण जनों ने भरपूर लाभ लिया ज्ञात हो कि श्री क्रांति साहू जी के द्वारा पिछले एक महीने से बेलतरा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर डॉ. आकांक्षा साहू जी (एम्स रायपुर) एवं डॉ. यशश्वी साहू जी के टीम के द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है और निःशुल्क चश्मा, वॉकर आदि का वितरण किया जा रहा है साथ युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस की व्यवस्था भी की गई है।

आज के इस आयोजन से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और लोग इस भीषण गर्मी में भी सैकड़ो के तादात में शामिल हो रहे है आज रक्तदाताओं ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए कई यूनिट ब्लड डोनेट किया इन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निशुल्क हेलमेट वितरण के साथ ही प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने महती भूमिका निभाई है और अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी जी,रामकुमार भोई,भोलूसिंह ठाकुर जी,श्री मती अनिता साहू जी,सश्मिता शर्मा जी,मनोज ठाकुर जी,सुनील पांडेयजी,सत्येंद्र श्रीवास जी,केशव वर्मा जी,डी.के.कश्यप जी,आशीष वर्मा जी,योगेंद्र वर्मा जी,प्रमेंद्र सिंह जी,राकेश मौर्य जी देवनारायण यादव जी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button