राज्य समाचार

CG CRIME : शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर की 18 लाख की ठगी, पुलिस ने शातिर ठगों को एमपी से किया गिरफ्तार

Spread the love

कोंडागांव, । शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 18.56 लाख की ठगी करने वाले मध्य प्रदेश के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितयों के कब्जे से स्कूटी लैपटॉप मोबाइल सहित कुल 7 लाख का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सौरभ काबरे होशंगाबाद जिला नर्मादापुरम, नितेश वर्मा भोपाल, कुलदीप शिलावट भोपाल, उदीत शिलावट भोपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ठगों ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का दिया लालच

आरोपितों ने पीड़ित को शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का लालच दिया। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया और तकरीबन 18 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने फर्जी डिमेट एकांउट खुलवाकर 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस की टीम आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए गुना, होशंगाबाद, भोपाल एवं आसपास कुछ जगहों पर रहकर लगातार तीन दिनों तक रेकी किया। आरोपियों के संबंध में जानकारी हासिल कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी, लैपटॉप, अलग-अलग कंपनियों के आईफोन मोबाइल 21 और अलग-अलग खातों के डेबिट कार्ड सहित कुल 7 लाख रुपए का सामान बरामद किया। कोंडागांव निवासी पीड़ित ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button