राज्य समाचार

CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल 18 को ब्राम्हण समाज के समागम में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज का विशाल समागम रविवार को बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में रखा गया है। इस समागम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास अतिथि रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाज के अध्यक्ष डा प्रदीप शुक्ला और कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज को दो एकड़ भूमि उपब्ध कराई है।

समाज ने इस भूमि को बहुउद्देशीय परिसर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस भवन में एक मुख्य भवन रहेगा जो 22 हजार वर्ग फिट में बनेगा और दूसरा भवन रहेगा जो सात हजार वर्ग फिट का रहेगा।

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी और कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम साइंस कालेज मैदान में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और शाम के पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भूमिपूजन के अलावा छत्तीसगढ़ में रहने वाले सभी समाजों को एकजुट रखने के लिए विचार मंथन भी किया जाएगा। इस आयोजन में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, जांजगीर, चांपा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, जगदलपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से समाज के लोग एकत्रित हो रहे है।

समाज की मांग पर सीएम ने दी है सौगात
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के प्रतिनिधि से मुलाकात की थी। इस दौरान ब्राम्हण समाज की मांग पर पीछले दिनों मुख्यमंत्री ने डीएलएस कालेज के पास समाज को दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। भूमि आवंटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा की विशेष भूमिका रही है। अब इस जमीन को बहुउद्देशीय परिसर के रूप विकसित किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button