राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
Braking news : किसी भी मतदान केन्द्र में दोबारा नहीं होगा मतदान
रायपुर। किसी भी मतदान केन्द्र में विधानसभा चुनाव का पुनर्मतदान नहीं होगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस जानकारी की पुष्टि कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में 12 नवम्बर और
20 नवम्बर को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए थे। मतदान के बाद कुछ एक स्थानों पर पुनर्मतदान की मांग की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने किसी भी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केन्द्र में दोबारा मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी छ्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसूचित कर दी गई है। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 हजार 672 मतदान केन्द्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ था।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now