राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में दिखा ‘तितली’ चक्रवात का असर

आने वाले 24 घंटे तक और रहेगा असर

Spread the love

‘तितली” को मौसम विभाग ने भीषण चक्रवात करार दिया है और इसे लेकर लगाया गया पूर्वानुमान ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल में दिखाई भी दे रहा है। कई जानें जा चुकी हैं, जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। बहरहाल छत्तीसगढ़ में इसका असर है, लेकिन पूर्वानुमान से कम।
अभी बारिश कम हुई, हवा की रफ्तार भी कम ही रही। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटा बनी हुई हैं। ये असर आने वाले 24 घंटे तक रहेगा। गुरुवार सुबह से रायपुर के आसामान पर बादलों का डेरा रहा। दोपहर होते-होते बादल घने हुए, हवा की रफ्तार बढ़ी और फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। कई और जिलों में बरसात हुई।
मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि यह एक भीषण चक्रवात है,तो कम से कम 20 किमी के क्षेत्र में बरसात होनी चाहिए थी। अब गुरुवार-शुक्रवार रात से सुबह 10 बजे तक बारिश हो सकती है। इस चक्रवात के गुरजने के बाद तापमान बढ़ेगा और फिर तेजी से घटेगा।
इन जिलों में खासा असर रायपुर, गरियाबंद के अलावा सुकमा, कांकेर, कोरिया से लेकर जशपुर, रायगढ़, बलरामपुर में मध्यम से हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
source:naiduniya

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button