राज्य समाचार

रायपुर में 113 बिल्डरों को निगम का नोटिस, फिर भी जारी है निर्माण

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 में कथित अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन क्रमांक-6 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में निर्माण से जुड़े करीब 113 बिल्डरों और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, नोटिस के बाद भी निर्माण गतिविधियां पूरी तरह नहीं रुकने के आरोप सामने आए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मामले में निर्माण से जुड़े लोगों में एक कांग्रेस नेता के भाई का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। राजनीतिक रसूख से जुड़े नाम की चर्चा के बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नोटिस के बाद भी निर्माण जारी होने का आरोप

रावतपुरा फेस-2 में स्थानीय रहवासियों और जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच की। इसके बाद कथित अवैध निर्माण से जुड़े 113 लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण गतिविधियां रोकने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद कुछ स्थानों पर निर्माण से जुड़े काम जारी हैं। लोगों ने निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नोटिस जारी करने के बजाय मौके पर नियमित निरीक्षण और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

निगम अधिकारियों ने कही आगे कार्रवाई की बात

जोन क्रमांक-6 के कमिश्नर हेमंत यादव ने बताया कि स्थानीय रहवासियों के साथ एक जनप्रतिनिधि की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जांच की गई और अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने भी लिया संज्ञान

रावतपुरा फेस-2 में कथित अवैध निर्माण के मामले में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने भी जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।
अब निगाह इस बात पर है कि नोटिस के बाद भी यदि निर्माण जारी रहने की शिकायत सही पाई जाती है, तो नगर निगम संबंधित बिल्डरों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button