राज्य समाचार

पुलिस को ही पुलिस विभाग से नहीं मिल रहा है न्याय, रसूखदार कर्मचारी को अधिकारियों द्वारा संरक्षण का आरोप।

 बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  बिलासपुर में एक पुलिस आरक्षक और उनके पूरे परिवार को पुलिस के ही प्रधान आरक्षक से जान का खतरा है, ऐसा आरोप पीड़ित पुलिस आरक्षक के परिवार का है। आज पीड़ित पुलिस का पूरा परिवार प्रेस कांफ्रेंस कर जान की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। वाह रे पुलिस प्रशासन लोगों की न्याय और सुरक्षा की बात करता है पर यहां उलट एक पुलिस के छोटे पद का आरक्षक संजय जोशी को उसी के विभाग के अधिकारियों के संरक्षण प्राप्त प्रधान आरक्षक अरुण कुमार लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है, शिक़ायत करने पर उलटा पीड़ित और उसके परिवार पर ही झूठा मामला दर्ज करने का भी आरोप परिवार लगा रहा है। दरअसल बिलासपुर के सकरी बटालियन में पदस्त आरक्षक संजय जोशी ने एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक अरुण कुमार कमलवंशी को अपने ही घर पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद संजय की पत्नी आरक्षक अरुण कमलवंशी के साथ रहने लगी। जिसकी शिकायत थाने में की गई। पीड़ित आरक्षक संजय जोशी का आरोप है कि अरुण कमल वंशी पैसों की लालच में अब उसको जान से मारने की धमका दे रहा है, हर रोज घर के सामने घंटों खड़ा रहता है। पिछले माह ही उसने घर के दरवाजे के बाहर आग भी लगा दिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। इन सारी घटनाओं से पीड़ित आरक्षक संजय जोशी और उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने और आरोपी को संरक्षण मिलने से उन्हें कभी भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा है। आज पीड़ित पुलिस परिवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर न्याय की गुहार लगाई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रजनी आंवले (पीड़ित पुलिस वाले की बड़ी बहन)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button