राजनीतीराज्य समाचार

प्रधानमंत्री ने क्यों कहा चौकन्ना रहने पढि़ए….

कांग्रेस और महागठबंधन से देश के लोकतंत्र की सेहत के लिए देश को चौकन्ना रहना होगा

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन से देश के लोकतंत्र की सेहत के लिए देश को चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ठगी और धोखाधड़ी कांग्रेस के रग-रग में बसी है। कुछ नामदार अग्रिम जमानत पर है और कुछ जमानत लेने की कोशिश में है।
पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रोम रोम बिचोलियों और दलालों के एहसान तले दबे है। चोकीदार की चाक-चौबंद व्यवस्था को कांग्रेस कैसे बर्दाश्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं और सरकारें भी आती-जाती रहती हैं लेकिन सामान्य मानव जीवन स्तर को ऊपर उठाने का संकल्प अटल रहता है। उन्होंने कहा कि 2 महीने पहले जब छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनी हमने भी समझ के साथ बधाई दी कि चलो 15 साल के बाद कुछ नई सोच के साथ नई शुरुआत करेंगे, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नए तरीके से कुछ काम करेंगे। लेकिन भाई और बहनों उन्होंने क्या नया किया अभी आप भी नहीं जान पाए लेकिन जो पहले बेहतर किया था उसको भी ठप करने में लग गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस की सरकार से जानना चाहता हूं छत्तीसगढ़ के गरीब को किस बात की सजा दे रहे हैं। आज देश का गरीब मोदी के साथ खड़ा हो रहा हैं, यह उनको बहुत चुभता है। उनको लगता है कि हमारे 55 साल के कारोबार में हमने सुबह शाम गरीबों की माला जप करके यह हमारा एकाधिकार बना दिया था। यह मोदी कौन होता है जिसको गरीबों ने स्वीकार कर लिया। गरीबों ने अपना लिया और मोदी कौन होता है जो गरीबों का ईमानदारी से काम करके उनसे जुड़ जाए। इसी बात ने उनको परेशान कर रखा है।
उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए कहा कि कांग्रेस का रोम-रोम बिचौलियों के एहसान तले दबा हुआ है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस की सल्तनत दलालों और बिचौलियों के बीच फली-फूली है। कांग्रेस सरकार अभी से अपने भ्रष्टाचार को छुपाने में लगी है। दिल्ली से कांग्रेस को यही संस्कार मिलते हैं। उन्हें अब छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाना है। यहां से बक्से भर-भर के पैसे दिल्ली भेजने हैं।
उन्होंने कर्जमाफी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ठगी और धोखाधड़ी कांग्रेस की रग-रग में बसी है। छत्तीसगढ़ में इन्होंने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, अभी तक किसी का ऋण माफ हुआ क्या? किन लोगों के कर्ज माफ हुए। उन गरीब किसानों का क्या हुआ जिन्होंने किसी साहूकार से कर्ज लिया किसी रिश्तेदार से कर्ज लिया है। कांग्रेस के नेता हर 10 साल बाद किसानों की कर्ज माफी पिटारा खोल कर आ जाते हैं। पहले चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी का खेल लेकर आए थे अब 2019 में लेकर आए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button