राज्य समाचार

कोरबा में नकली पुलिस बनकर लूटपाट : SECL के अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग । जिले के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस विभाग के ही एक सिपाही की संलिप्तता सामने आई है। इस घटना में पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे पर आरोप है कि उसने गौ तस्करों को पुलिस की रेड की सूचना पहले ही दे दी, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना 10 सितंबर की है, जब पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस में छापा मारा। लेकिन, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही सिपाही डिलेश्वर पठारे ने तस्करों को रेड की जानकारी दे दी थी, जिससे वे वहां से भागने में सफल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। इस केस में मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी बताया जा रहा है, जिसके फॉर्म हाउस से मवेशियों को ट्रक में भरकर कत्लखाने भेजने की तैयारी थी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी और सिपाही डिलेश्वर पठारे के बीच गहरी सांठगांठ थी। सिपाही की भूमिका की पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की एनालिसिस के बाद हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि पठारे ने ही तस्करों को रेड की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जबकि मुख्य सरगना संजय गिरी गोस्वामी अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button