राज्य समाचार

रायपुर : मुख्यमंत्री 3 मार्च को आंध्रप्रदेश के दौरे पर रहेंगे

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 3 मार्च को आंध्रप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर 2.20 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेंगे। श्री बघेल यहां से हेलीकॉफ्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे जिला मुख्यालय श्रीकाकुलम और यहां से 3.30 बजे नारासन्नापेटा पहुंचेंगे। वे यहॉ शाम 4 बजे आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से 4.55 बजे श्रीकाकुलम वापस आएंगे और हेलीकॉफ्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेंगे। वे यहां से 5.40 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 7 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
   

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button